Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत-चीन सीमा विवाद पर दो दिवसीय वार्ता

 

बीजिंग, एजेंसी ।

फाइल फाेटाे

भारत-चीन सीमा विवाद पर 22वें दौर की दो दिवसीय वार्ता सीमा प्रबंधन और द्विपक्षीय अंतरराष्‍ट्रयी मुद्दों पर केंद्रीत होगी। यह वार्ता शनिवार से प्रारंभ होगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्री वांग यी करेंगे, जबकि राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सीमा वार्ता में भारतीय टीम के प्रमुख होंगे।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने शुक्रवार को कहा कि वांग चीन 20-21 दिसंबर को डोभाल के साथ सीमा वार्ता के 22 वें दौर का नेतृत्‍व करेंगे। गेंग ने कहा कि विशेष प्रतिनिधि (एसआर) की वार्ता हमारी बातचीत और रणनीतिक संवाद का महत्वपूर्ण मंच है। इस वार्ता में दोनों देश रोटेशन में बैठक करेंगे। गेंग ने कहा कि दोनों पक्ष आपसी हित के द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अप्रैल में वूहान में हुई मुलाकात में लिए गए निर्णयों पर हुए कार्यो की समीक्षा भी करेंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित अजित डोभाल भारत-चीन सीमा विवाद पर 21 वें दौर की वार्ता का भारतीय दल का नेतृत्व किया था । दो दिवसीय इस वार्ता में चीनी दल का नेतृत्व वहां के विदेश मंत्री वांग ई करेंगे।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी

इस वार्ता से पूर्व चीन ने कहा है कि वह भारत के साथ सभी मतभेदों को बातचीत के जरिये सुलझाना चाहता है। हमारे मतभेद अच्छी तरह सुलझ रहे हैं, उसी का नतीजा है कि दोनों देश सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग अतीत के किसी भी समय की तुलना में सर्वोच्च स्तर पर है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच भी परस्पर विश्वास बढ़ा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com