Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई में होली के अवसर पर जोगिरा शुरु

 

३ मार्च, महोत्तरी । होली पर्व के आगमन के साथ ही तराई के गांव–गांव में ‘जोगिरा’ शुरु हो गया है । जोगिरा एक प्रकार का गीत है । तराई में यह जोगिरा का अपना एक विशेष महत्व है । विधिवत रुप से होली प्रारम्भ होने के बाद तराई के गांव –गांव में जोगिरा गाना शुरु हो गया है । गांव–गांव से लोगों को आमन्त्रित कर एक समूह बनाकर गीत गाने का प्रचलन है ।
इसी क्रम में महोत्तरी जिला के १० नगरपालिका और पाँच गाउँपालिका के प्रत्येक गांव टोल में कल रात से ही ढोल, मृदंग, डम्फु बाजा गाजा के साथ जोगिरा गाना शुरु हो गया है ।
जलेश्वर नगरपालिका ११ का होलैया , जोगिरा गाने वाला उमेश मण्डल ने बताया कि प्रत्येक गांव और टोल के युवा, वृद्ध तथा व्यस्को का अलग–अलग टोली के साथ जोगिरा गाया जा रहा है । इस जोगिरा में विभिन्न प्रकार का गीत, चुटकिला, हंसी–मजाक को गीत के तरिका से सम्प्रेषण किया जाता है ।
होली के अवसर पर जोगिरा गाने के लिये देश तथा परदेश से भी लोग अपने –अपने गांव वापस आते हैं और उसमें सहभागी होते हैं ।पिपरा गांवपालिका ७ का सन्चारकर्मी तथा होलैया बैद्यनाथ चौधरी ने बताया कि इस जोगिारा का रंग इतना चढा है कि रात–रात भर लोग गाते ही रहते हैं जिससे अन्य लोग सो भी पाते ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *