Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली दृढ विश्वास के साथ आपरेशन थियेटर में

 

४ मार्च, काठमांडू ।

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली की गुर्दा प्रत्यारोपण जारी है । त्रिवि शिक्षण अस्पताल के क्याबिन नम्बर ६०१ से आपरेशन थिएटर में जाने से पहले प्रधानमन्त्री ओली ने बताया कि मैं विश्वस्त हूं, अपने देश में मेरा आपरेशन हो रहा है ।

ओली ने चिकित्सकों से बातचीत के दौरान बताया कि मुझे कुछ नहीं होगा, मैं बहुत जल्द स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटूंगा ।

बताया गया है कि आपरेशन सुबह १० बजे से दोपहर ४ बजे तक चलेगा ।

यह भी पढें   गोरखा में भूस्खलन से पेट्रोल पंप और एक घर क्षतिग्रस्त

त्रिवि शिक्षण अस्पताल का कार्यकारी निर्देशक प्राडा प्रेमकृष्ण खड्गा प्रधानमन्त्री ओली के स्वास्थ्य अवस्था के सम्बन्ध में समय समय पर जानकारी दे रहे हैं ।

प्रधानमन्त्री ओली की दूसरी बार की गुर्दा प्रत्यारोपण के लिये डा प्रेमराज ज्ञवाली की नेतृत्व की टोली है ।

इसी बीच ओली के लिये गुर्दा दे रही उनकी भगिनी समीक्षा संग्रौला का भी आपरेशन हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com