Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेराेना वायरस की शंका में टेकु अस्पताल में भरती व्यक्ति फरार

 

काठमाडौं ।

कोरोना भाइरस के आशंका में एक नेपाली शुक्रराज ट्रपिकल तथा सरुवा रोग अस्पताल टेकु से फरार हाे गया है ।

बीती साढे १० बजे के करीब अस्पताल से भागने की जानकारी महानगरीय प्रहरी परिसर काठमाडौं के प्रवक्ता डीएसपी होविन्द्र बोगटी ने दी है ।

उनके अनुसार मंगलबार कोरिया से वापस आए इटहरी निवासी नेपाली काे परिवार ने कोरोना की आशंका में  टेकु अस्पताल लेकर आए थे ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद : 5 नये सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता, संगठनात्मक अनुशासन पर दिया गया विशेष बल

जाँच के क्रम में अस्पताल में उसे भरती किया गया जहाँ से बीती रात साढे १० बजे अस्पताल के पीछे की खिडकी से वह भाग गया है ।  प्रहरी के पास जानकारी देने के बावजूद वह व्यक्ति अब तक नही मिला है ।

उसके रिपाेर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि वह काेराेना वायरस से संक्रमित है या नहीं । कुछ दिनाें पहले एक सउदी नागरिक भी इसी अस्पताल से फरार हाे गया था ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *