Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नक्सलियों को गोला-बारूद देकर पाकिस्तान फैला रहा दहशत

 

Jagaran:नई दिल्ली। भारत में फैले नक्सलवाद में पहली बार पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। पिछले दिनों एक जवान के शव में लगाए गए जिंदा बम से इस बात की पुष्टि हुई है। लातेहार में जवानों पर हुए हमले में नक्सलियों ने पाकिस्तान से आए असलहा का इस्तेमाल किया है। माओवादियों के पास पहली बार पाकिस्तान के हथियार और गोला-बारूद होने की पुष्टि हुई है। माओवादियों के पास से चीनी हथियारों और गोला-बारूद भी मिले हैं।

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

गौरतलब है कि पिछले दिनों लातेहार में हुए नक्सलियों के हमले में ग्यारह सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद एक जवान के शव में नक्सलियों ने जिंदा बम लगा दिया था, जिससे और अधिक जान जा सकें। हालांकि इस बम को तो सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया गया, लेकिन इससे जो खुलासा हुआ वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरे की घंटी बना हुआ है। हमले की जगह से मिले बमों और अन्य सामग्रियों से पता चला है कि यह पाकिस्तान की बनी हुई हैं।

यह भी पढें   जब विपक्ष ने मुद्दों की जगह मीनू चुन लिया : डॉ नीलम महेंद्र 

इन सबसे एक बात साफ हो गई है कि नक्सलियों के रिश्ते पाक और चीन से हैं, लेकिन इन रिश्तों के बीच मध्यस्थ कौन है यह भी जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com