कोरोना वायरस प्रभावित को राहत देने के लिए २२ अर्ब विदेशी ऋण लेने का निर्णय
काठमांडू, ३० अर्ब । नेपाल सरकार ने २२ अर्ब विदेशी ऋण लेने का निर्णय किया है । कोरोना वायरस (कोभिड–१९) से प्रभावित को राहत देने के लिए उक्त परिणाम में ऋण लेने का निर्णय सरकार ने किया है ।
अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा ने कहा है कि अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से प्राप्त होनेवाला निव्र्याजी ऋण ८७.५ मिलियन एसडीआर अर्थात् १३ अर्ब ९ करोड ऋण सुविधा लिया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा है कि विश्व बैंक से आपतकालीन स्वास्थ्य क्षेत्र कार्यक्रम अन्तर्गत प्राप्त होनेवाला २९ मिलियन (३ अर्ब ४८ करोड) सहुलियतपूर्ण ऋण, एसियाली विकास बैंक द्वारा घोषित ५० मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहयोग रकम भी स्वीकार करने का निर्णय सरकार ने लिया है ।
अर्थमन्त्री खतिवडा ने यह भी कहा है कि राहत प्याकेज के लिए वार्षिक बजेट से भी रकमान्तर किया जाएगा । साथ में स्थानीय तह, प्रदेश और संघ द्वारा गठित कोरोना उपचार कोष में जमा होनेवाला रकम, विपत् व्यवस्थापन और प्रधानमन्त्री दैवी प्रकोप राहत कोष में जमा रकम भी राहत प्याकेज के लिए खर्च किया जाएगा ।


