Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद प्रदीप यादव के पहल में नारायणी अस्पताल में निर्माण हो रहा है आइसोलेसन वार्ड

 

वीरगंज, १ अप्रिल । वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में २० बेड क्षमता की आइसोलेसन वार्ड निर्माण किया जा रहा है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव के विशेष पहल में २० घंटा समयावधि में यह वार्ड निर्माण हो रहा है । बुधबार सुबह से यहां आइसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य शुरु हो चुकी है ।
आइसोलेसन निर्माण के लिए जग्गदम्बा ग्रुप के संचालक राजेश अग्रवाल और रुगंटावेल फेयर के आर्थिक सहयोग प्राप्त है  । २० बेड का आइसोलेसन वार्ड निर्माण के लिए १० लाख खर्च होने की अनुमान है । इस अस्पताल में विशेषतः सर्लाही से पर्सा जिला तक के मरीज लोग आते हैं और यहां सिर्फ ५वेड का आइसोलेशन वार्ड है, जो पर्याप्त नहीं है । सांसद् यादव ने कहा है कि इसी तथ्य को दृष्टिगत कर अस्पताल प्रशासन की मांग अनुसार भी यहां थप २० बेड का आइसोलेसन वार्ड निर्माण हो रहा है ।
सांसद् यादव ने कहा है कि प्रदेश तथा संघीय सरकार की बेवास्ता के बावजूद भी यहां स्थिति उद्योग–व्यवसायियों से आर्थिक सहयोग मांग कर आइसोलेसन वार्ड निर्माण के लिए पहल किया गया है । उन्होंने यह भी कहा है कि अब शुक्रबार से ही यहां कोरोना जांच की व्यवस्था शुरु होना चाहिए, नहीं तो संघर्ष शुरु की जाएगी ।
कार्यक्रम में बोलते हुए अस्पताल मे मेडिकल सुपरिटेन्ड मदन उपाध्याय ने कहा कि बुखार के कारण निजी अस्पताल पहुँचनेवालों को वापस किया जहा रहा है, जिसके चलते नारायणी अस्प्ताल में भीड़ लगने लगी है । उन्होंने यह भी कहा है कि भारत लखनहु से आए ठोरी नगरपालिका निवासी दो व्यक्तियों में उच्च बुखार है, उन लोगों को आइसोलेसन में रखा गया है, लेकिन कोरोना चेकजांच के लिए आवश्यक उपकरण नहीं है ।

यह भी पढें   बाँके के पुरैनी में निःशुल्क आँख तथा स्वास्थ्य शिविर में ३९३ लोग लाभान्वित
Isolation ward in birgunj

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *