विवादास्पद स्वास्थ्य उपकरण खरीद सम्झौता रद्द
काठमांडू, १ अप्रिल । विवादास्पद स्वास्थ्य उपकरण खरीद सम्झौता रद्द हो गया है । भ्रष्टाचार की आशंका में चौतर्फी विरोध होने के बाद स्वास्थ्य सेवा विभाग ने ओम्नी समूह के साथ की गई सम्झौता बिहीबार रद्द किया है । विभाग के महानिर्देशक महेन्द्र श्रेष्ठ ने जानकारी दिया कि कोरोना वायरस (कोभिड–१९) को नियन्त्रण और रोकथाम के लिए चीन से स्वास्थ्य उपकरण लाने के लिए उक्त समूह के साथ सम्झौता हुई थी, लेकिन सम्झौता अनुसार ओम्नी समूह की ओर से उपकरण प्राप्त ना होने के कारण सम्झौता रद्द की गई है ।
बिहीबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में महानिर्देशक श्रेष्ठ ने स्वीकार किया है कि स्वास्थ्य मन्त्रालय की ओर से बनाया गया कोटेशन २० प्रतिशत अधिक मूल्य का है, जो सामाना आया है, उसका मूल्य भी २० प्रतिशत अधिक ही है । श्रेष्ठ ने कहा है कि प्रथम लट में जो सामाना लाने की बात हुई थी, उसका १० प्रतिशत ही नेपाल आया है । बांकी सामाग्री उपलब्ध कराने के लिए ओम्नी समूह असर्थ दिखाई दिया है । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रथम लट में १ लाख सेट पीपीई लाने की सम्झौता हुई थी । लेकिन १० हजार सेट ही आया है । एन ९५ मास्क, ग्लोब्स और सर्जिकल माक्स भी सम्झौता अनुसार प्राप्त नहीं हो सका । इसीलिए उक्त समूह के साथ की गई सम्झौता रद्द की गई है । अब नयां प्रक्रिया से सामान लाया जाएगा ।’
महानिर्देशक श्रेष्ठ ने आगे कहा– ‘सेकेण्ड लट का सामान अप्रिल २ तक आ जाना चाहिए था, लेकिन वह भी संभव नहीं दिख रहा है ।’ श्रेष्ठ का कहना है कि अब विभाग की ओर से ओम्नी समूह को ‘व्याल्कलिस्ट’ में रखने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा । उन्होंने कहा है कि अब तीन दिनों की समयावधि देकर नयां शुक्रबार ही प्रस्ताव आह्वान किया जा रहा है ।

