Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानिए क्या है आराेग्य सेतु एप, काेराेना के खिलाफ लड़ाई में आरोग्य सेतु क्याें है महत्वपूर्ण ?

 

COVID-19 के खिलाफ जागरूकता को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से इसे डाउनलोड कर इसके दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, यह महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराता है। जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग करेंगे, इसकी प्रभावशीलता बढ़ेगी। मैं आप सभी से इसे डाउनलोड करने का आग्रह करता हूं।
नागरिकों तक सही सूचना पहुंचाने के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप बनायाा है जो सही सूचनाएं लोगों तक सही सूचना पहुंचाता है। इस एप में कोरोना से संबंधित पूरी जानकारी के साथ ही आप अपनी व्यक्तिगत रिपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। हर शंका का समाधान आपको इस एप पर मिलेगा।
एंड्राएड फोन का इस्तेमाल करने वाले गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरोग्य सेतु को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर, नाम, उम्र आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद आरोग्य सेतु कोरोना से संबंधित आपकी व्यक्तिगत सेहत को बताने के लिए तैयार है। आपको अपने बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जब भी एप पर जाएं तो ब्लूटूथ और अपनी लोकेशन का ऑप्शन अपने मोबाइल में ऑन रखें । इस एप पर कोरोना से संबंधित सुरक्षा उपाय क्या करें क्या ना करें। आपका व्यक्तिगत स्वास्थ्य, वीडियो, फोटो और अपडेट जानकारियां एप पर मौजूद रहेंगी। एप का फायदा लेने के लिए समय-समय पर इसे खोल कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी हासिल कर सकते हैं। जानकारी हासिल करने पर एप बताएगा की आपका संक्रमण का जोखिम कम है।

यह भी पढें   भारत को जानो प्रश्न मंच में बच्चों ने दिखाया ज्ञान और प्रतिभा

एप्पल यूजर्स- itunes.apple.com/id505825357

एंड्रॉयड यूजर्स- nic.goi.arogya.setu

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com