Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांद्रा स्टेशन पर जुटे मजदूरों को गुमराह करने वाला हिरासत में

 

मुंबई

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा होने के मामले में पुलिस ने विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में ले लिया है। विनय दुबे को नवी मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया और मुंबई पुलिस को सौंप दिया। लॉकडाउन के बीच विनय दुबे पर भीड़ को गुमराह करने का आरोप है।

एक अधिकारी ने बताया कि विनय दुबे को मंगलवार रात नवी मुंबई के ऐरोली से पकड़ा गया। उसे आजाद मैदान पुलिस को सौंप दिया गया है। वह आजाद मैदान पुलिस की हिरासत में है, जहां उसके खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। विनय दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से प्रवासी मजदूरों के लिए यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की थी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने ट्वीट किया और राष्ट्रीय स्तर के विरोध का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि यदि 18 अप्रैल तक ट्रेनों की व्यवस्था नहीं की जाती है, तो प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में सड़क पर आ जाएंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

विनय दुबे ‘चलो घर की ओर’ कैंपेन चला रहा था। अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में उसने टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विनय दुबे ने ट्विटर पर चेतावनी दी थी कि मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए 18 अप्रैल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए, नहीं तो देशव्यापी मजदूर आंदोलन किया जाएगा। अपने ट्वीट में उसने रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ के अलावा महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड और बिहार के सीएम ऑफिस को भी टैग किया है। बताया जा रहा कि दुबे ने मुंबई के मजदूरों के बीच ‘चलो घर की ओर’ नाम से एक अभियान शुरू कर रखा है।

यह भी पढें   सभी दलों को दलगत स्वार्थ से उपर उठकर नई पीढ़ी का सहयोग करना चाहिए – बाबुराम भट्टराई

मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे। मजदूरों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। हालांकि अब वहां से प्रवासी मजदूरों को हटा दिया गया है। बता दें कि भारत में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *