इटहरी उप–महानगरपालिका–१ के वडाध्यक्ष चौधरी का निधन
सुनसरी । इटहरी उपमहानगरपालिका–१ के वडाध्यक्ष विष्णुलाल चौधरी का निधन हो गया है । ५५ वर्षीय चौधरी लम्बे समय से पित्तथौली में किड्नी की आशंका में उपचार करा रहे थे । गत स्थानीय चुनाव में चौधरी नेपाली कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित हुए थे ।
मृतक चौधरी का दाहासंस्कार आज ही बुढीगंगा स्थित मुक्तिघाट में हिन्दू परम्परा अनुसार सम्पन्न हुआ है । मृतक चौधरी को श्रद्धाञ्जली व्यक्त करने हेतु नेपाली कांग्रेस सुनसरी के सभापति तथा प्रदेश नं. १ प्रदेश सभा में प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता राजीव कोइराला, संघीय सांसद् सीताराम मेहता, नेता मणिराम श्रेष्ठ जैसे नेताओं की उपस्थिति रही ।

