Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेटौडा में ४ लोगों की र्यापिड टेस्ट नतीजा पोजेटिभ, तीन भारत से और एक साउदी से आए थे

 

मकवानपुर, १६ अप्रील । हेटौडा उपमहानगरपालिका में सम्पन्न कोरोना वायरस परीक्षण संबंधी र्यापिड टेस्ट नतिजा में ४ व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । हेटौडा–१५ चुरियामाई और हेटौडा–४ बासुदेव सभागृह में कोरोना संक्रमण आशंकित नगरबासियों को बुलाकर र्यापिड टेस्ट की गई थी । प्राप्त समाचार अनुसार बासुदेव सभागृह में कूल ४० लोगों में परीक्षण किया गया था, उसमें से ३ पुरुष और १ महिला में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । चारों व्यक्ति विदेश से नेपाल आए नागरिक हैं ।
पोजेटिभ नतिजा आनेवाले ४ नागरिकों में १ भारतीय नागरिक –महिला) हैं, जो बिहार के स्थायी निवासी हैं । ५५ वर्षीय महिला हेटौडा–४ स्थित अपनेजन के घर में आई थी । इसीतरह हेटौडा–७ निवासी ६७ वर्षीय वृद्ध में भी कोरोना पोजेटिभ पाया गया है, जो भारत जाकर नेपाल वापस हुए नेपाली नागरिक हैं । इसतरह भारत बैङलोर से नेपाल आए २४ वर्षीय युवक में भी कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । चौथे युवक, जो हाल ही में साउदी अरब से नेपाल आए थे । उनकी उम्र ३२ वर्ष है ।
हेटौडा उपमहानगरपालिका ने कहा है कि उन लोगों की पिसिआर जांच के लिउ थ्रोट स्वाब संकलन कर हेटौडा अस्पताल भेज दिया गया है । हेटौडा–१५ में सम्पन्न र्यापिट टेस्ट की नतिजा सभी निगेटिभ है । स्मरणीय है, र्यापिड टेस्ट में पोजेटिभ नतिजा आनेवाले व्यक्ति के सभी परिवारिक सस्दयों में र्यापिट टेस्ट करने के लिए बागमती प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com