चितवन में दो व्यक्ति में कोरोना आशंका, अधिक परीक्षण के लिए नमूना काठमांडू लाया गया
काठमांडू, १७ अप्रील । चितवन जिला स्थित भरतपुर अस्पताल में भर्ती हुए दो मरीजों में कोारेना संक्रमण की आशंका हो गई है । आगे की परीक्षण के लिए थ्रोड स्वाब संकलन कर काठमांडू स्थित राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोग शाला लाया गया है ।
बिहीबार भरतपुर अस्पताल में विभिन्न व्यक्तियों में पीसीआर परीक्षण द्वारा कोभिड–१९ परीक्षण हो रहा था । उसी क्रम में दो व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ दिखाई दी है । बुधबार सम्पन्न र्यापिड टेस्ट के दौरान एक महिला में शंकास्पद नतीजा आया था । आशंकित महिला के दो बेटे हैं, उन लोगों को बिहीबार से ही आइसोलेशन में रखा गया है ।
अस्पताल ने कहा है कि दो बेटो में से एक का नमूना शंकास्पद है । राप्ती नगरपालिका के स्थायी बासी वे लोग गत चैत्र ५ गते बेलायत से नेपाल आए थे ।

