Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अति अभिलाषा अभिशाप है, ईश्वर को अब दोष देना पाप है : सारिका अग्रवाल

 

सीख लो : सारिका अग्रवाल

अभी तो मानव सीख लो
बाहरी दुनिया को छोड़ दो
खुद से खुद को जोड़ लो
जरूरतों को समेट लो

हर जीव से प्यार करो
स्वाद हेतु अब न अंत करो
मानव होने का प्रमाण दो
भूमि को वृक्ष से लपेट दो
गगन को नया गीत दो
वायु को प्रदूषित न होने दो
अग्नि का सही इस्तेमाल करो
नीर को निर्मल स्वच्छ रखो

यही भगवान का संकेत है
इसमें ही हम सबका हेत है
प्रकृति निश्चिंत रूप से शांत है
ये हमारे दुष्कर्मो का ही अंत है
बेजान जानवरों को जंगल दो
गौ माता का सदैव मंगल हो
अति अभिलाषा अभिशाप है
ईश्वर को अब दोष देना पाप है।

यह भी पढें   एशियाई खेलकूद– उसु खिलाड़ी सुस्मिता तामाङ  को १३वां स्थान
सारिका अग्रवाल
बिर्तामोड

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com