Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सीमा पर 14दिनों तक क्वारंटाइन के बाद भी नहीं मिल रही नेपाल में प्रवेश की अनुमति

 

गोरखपुर, जेएनएन।

महराजगंज के नौतनवा इंटर कालेज में क्वारंटाइन किए गए नेपाली नागरिक बुधवार को यहाँ के अधिकारियों को देखकर आक्रोशित हो उठे। वतन वापसी की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया।

14 दिनों तक क्वारंटाइन के बाद भी नहीं मिल रही नेपाल में प्रवेश की अनुमति

वहाँ क्वारंटाइन में रहे नेपाली नागरिकों ने कहा कि उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने का आश्वासन देकर विद्यालय में लाया गया था। लेकिन यह अवधि बीत जाने के बाद भी नेपाल सरकार उन्हें बुलाने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है। अब केवल दिलासा देने के लिए नेपाल सरकार के अधिकारी क्वारंटाइन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। नेपाली अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल जैसे ही नौतनवा इंटर कालेज पहुंचा, नेपाली नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नेपाली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महराजगंज (भारत) के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने शांत कराया।

यह भी पढें   सुरुङ के भीतर फंसे लोगों के बचाव के लिए चीनी विशेषज्ञ टीम तैनात

342 नेपाली नागरिक हुए हैं क्वारंटाइन

नेपाल में प्रवेश की अनुमति न मिलने के बाद सीमा से सटे नौतनवा व सोनौली में बने तीन केंद्रों में 31 मार्च से 342 नेपाली नागरिक क्वारंटाइन किए गए हैं। इनमें से नौतनवा इंटर कालेज में 116 नेपाली नागरिक हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेपाल के अधिशासी अधिकारी बिलाल भटराई ने कहा कि क्वारंटाइन किए गए लोगों का कुशल क्षेम लेने भारत आए थे। सभी नागरिकों की शीघ्र नेपाल वापसी हो, इसके लिए पहल की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com