सरकार ने किया दोनों अध्यादेश वापस करने का निर्णय
काठमांडू, २४ अप्रील । गत सोमबार जारी दोनों अध्यादेश वापस करने का निर्णय सरकार ने लिया है । अध्यादेश को लेकर चारों ओर विरोध होने के कारण शुक्रबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने अध्यादेश वापस करने का निर्णय लिया है । अब उक्त निर्णय सहित सरकार की ओर से राष्ट्रपति को पत्र लिखा जाएगा । उसके बाद राष्ट्रपति द्वारा जारी अध्यादेश वापस किया जाएगा ।
जारी अध्यादेश के कारण दो दिनों तक राजनीतिक वृत्त में तीव्र चलखेल हुआ । समाजवादी और राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) में विभाजन की बात तक हो गई । अन्ततः समाजवादी और राजपा के बीच पार्टी एकता घोषणा हो गई । अध्यादेश के कारण ही नेकपा के अन्दर भी तीव्र असंतुष्टी दिखाई दी है । इसीलिए सरकार ने अपने निर्णय को वपास किया है ।

