कांग्रेस मुख्यालय में विपक्षी दलों की बैठक, सांसद् अपहरणकाण्ड में छानबिन मांग
काठमांडू, २७ अप्रील । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस मुख्यालय में सोमबार प्रतिपक्षी ३ दलों की एक बैठक आयोजन किया गया । उक्त बैठक ने सांसद् अपहरणकाण्ड को छानबिन के लिए सरकार से आग्रह किया है । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंद्ध सांसद् महेश बस्नेत और किसन श्रेष्ठ तथा पूर्वआईजीपी सर्वेन्द्र खनाल की पहल में जनकपुर से काठमांडू तक लाए गए सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव के संबंध में आयोजित बैठक ने ठहर किया है कि उनको अपहरण किया गया है । उक्त अपरहणकाण्ड के संबंध में छानबिन करने के लिए बैठक ने सरकार से आग्रह किया है ।
बैठक में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी और राष्ट्रीय प्रजातान्त्र पार्टी की संयुक्त बैठक ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि सरकार लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता को ध्वस्त करने में लगा है । विज्ञप्ति में कहा है– ‘सरकार की ही संलग्नता में सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव अपहरणकाण्ड हुआ है, जिससे नेपाली जनता आक्रोशित हैं । इसतरह की आपराधिक कार्य को यह बैठक घोर भत्सर्ना करती है और आपराधिक कार्य में संलग्न को तत्काल कानूनी कारवाही के लिए मांग करती है ।
इसीतरह बैठक ने लकडाउन के कारण संकट में रहे जनता की न्यूनतम आवश्यकता आपुर्ति के लिए भी सरकार से आग्रह किया है । जारी विज्ञप्ति में नेपाली कांग्रेस की ओर से पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा, जनता समाजवादी पार्टी की ओर से उपेन्द्र यादव और शरदसिंह भण्डारी और राप्रपा की ओर से डा. प्रकाशचन्द्र लोहनी ने हस्ताक्षर किए हैं ।

