Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काली नदी पार कर भारत में प्रवेश करने वाले चार नेपाली नागरिक एसएसबी की हिरासत में

 

पिथौरागढ़,

नेपाल से अवैध रूप से काली नदी पार कर भारत में प्रवेश करने वाले चार नेपाली नागरिकों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया। चारों का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति धारचूला में कपड़े की दुकान चलाता है। तीन अन्य स्वर्णकार की दुकान में काम करते हैं। जिले में लॉकडाउन से छूट के कारण दुकानें खुलने की सूचना मिलने के बाद चारों रोजगार के लिए भारत आए। लेकिन नेपाल से भारत में आवाजाही के लिए मुख्य झूलापुल बंद होने से चारों ने मजबूरी में अवैध रूप से काली नदी पार कर भारत में प्रवेश किया।

यह भी पढें   नेपाल को जलवायुजनित नुकसान की भरपाई के लिए 2 करोड़ डॉलर का अनुदान

सोमवार को एएसबी का गश्ती दल सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में खोतिला से दोबाट तक काली नदी के किनारे गश्त कर रहा था। इसी बीच चार लोगों ने नेपाल से अवैध रूप से काली नदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। एसएसबी ने तत्परता दिखाते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया और सीएचसी जाकर चारों का मेडिकल किया। इसके बाद एसएसबी ने चारों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि हिरासत में लिया गया शंकर सिंह, राजेश निरोला, महेश टम्टा, संतोष गौतम दार्चुला खलंगा निवासी हैं। पता चला कि शंकर सिंह धारचूला नेपाल रोड में कपड़े की दुकान चलाता है। राजेश, महेश और संतोष तीनों स्वर्णकारो की दुकानों में काम करते हैं।

यह भी पढें   वर्ष में केवल एक दिन खुलने वाले तलेजु भवानी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

अनिल कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि चार नेपाली नागरिको को एसएसबी के गश्ती दल ने पकड़ा है जिनमें एक भारत में अपनी दुकान चलाता है 3 स्वर्णकारों के दुकान में कारीगरी का कार्य करते हैं इन सभी को बरम क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजा जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com