Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अलविदा इरफान, एक जिंदादिल नायक का दुखद अंत

 

 

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। फिल्म जगत के शानदार अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। इरफ़ान ने 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म डायरेक्टर शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इरफान के निधन के बारे में जानकारी दी है। डायरेक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान तुम लड़े.. लड़े और बहुत लड़े…मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। शांति और ओम शांति। इरफान खान तुम्हें सलाम।’

Breaking: नहीं रहे ऐक्टर इरफान खान,इरफान खान ने हारी जिंदगी की जंग

 

इरफ़ान ख़ान के निधन को लेकर ऑफ़िशियल बयान भी जारी कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है- ‘मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफ़ान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके ना रहने की ख़बर को आगे लाना पड़ रहा है। इरफ़ान एक बहुत ही मजबूत व्यक्ति थे, जो अपनी आखिरी सांस तक लड़े और उन सभी को प्रेरित किया, जो उनके पास आया। जब उन्हें 2018 में कैंसर जैसी न्यूज़ का झटका लगा, तब उन्होंने उसके साथ आने वाली हर लड़ाई को लड़ा।’

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

इसमें आगे लिखा गया है, ‘इरफ़ान अपने प्यार और परिवार से घिरे रहते थे, एक सच्ची अपनी खु़द की सच्ची विरासत पीछे छोड़कर जा रहे हैं। हम सब यह प्रार्थना और आशा करते हैं कि उन्हें शांति मिले। अपने शब्दों पर रहते हुए, जो उन्होंने आखिरी में कहे थे। ऐसा कि जैसे कि ज़िंदगी को पहली बार चख रहा हूं, यह उसका चमत्कारी भाग है।’

आपको बता दें कि बीमारी की वजह से इरफान खान का मुबंई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले वह अपने इलाज़ के लिए लंदन भी गए थे। उसके बाद उनके हालत में कुछ सुधार आया था। उन्होंने आखिरी फ़िल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग भी की। मंगलवार को एक बार फिर तबीयत ख़राब होने पर उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं।

यह भी पढें   नेरेसो बाँके शाखा की ४४वीं बार्षिक साधारण सभा खजुरा में सम्पन्न

प्रकाश जावड़ेकर ने दी श्रद्धांजलि

इरफ़ान ख़ान की मौत के बाद से पूरे देश में शोक ही लहर दौड़ गई है। सूचना एवं प्रसारण में मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर इरफ़ान को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने लिखा- इरफ़ान ख़ान बहुआयामी कलाकार थे। उनके निधन की ख़बर सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को दिल से संवेदनाएं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *