Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज खाना हम बनाएगे आज मम्मा की छुट्टी है : निर्मला जोशी

 

मजदूर दिवस मजदुर : निर्मला जोशी

मैं भी मेरे घर की
अवैतनिक एक मजदूर हूँ,
हाँ मैं एक गृहणी हूँ ,
लोगों की नजरों में मालकिन
पर अपने घर की मजदूर हूँ ।

सुबह – शाम चौबीस घण्टे की
डुयुटी में रहती हूँ ,
चैन से सो भी नही पाती ,
सबके सपनों को बुनते बुनते
खुद के सपने भूल जाती हूँ ।

सबकी पसन्द का खाना बनाते बनाते
खुद की पसन्द ही भूल जाती हूँ ,
आज मजदूर दिवस की छुट्टी है पर
लकडाउन मे भी मेरी नहीं छुटटी है
स्कुल , फैक्ट्री बन्द
सब घर पर है ,
अभी तो मेरा बेड़ा और गर्क है
डबल होम वर्क है ,
सबको खुश रखने की जिम्मेदारी जो है ,
काश कोई पीछे से आवाज दे
मम्मा को कह दो आज
खाना नही बनाए आराम करे
आज खाना हम बनाएँगे
आज मम्मा की छुट्टी है । ।

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी
निर्मला जोशी, विरतामोड

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *