Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना परीक्षण के लिए संसद् भवन में ४४१ लोगों की स्वाब संकलन, पोजेटिभ रिपोर्टवाले को संसद् भवन प्रवेश में निषेध

 

काठमांडू, ७ मई । कल मई ८ से बजट अधिवेशन शुरु होनेवाला है । अधिवेशन में सहभागी होनेवाले सांसद् तथा कर्मचारी कई कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं है ? इसी तथ्य को मध्यनजर करते हुए संघीय संसद् भवन में आज सांसद् तथा कर्मचारियों की स्वाब संकलन किया गया है । संसद् सचिवाल स्रोत के अनुसार आज कूल ४४१ लोगों की स्वाब संकलन हो चुका है ।
स्मरणीय है, नेपाल में कूल प्रतिनिधिसभा सदस्य २७५ और राष्ट्रीयसभा सदस्य ५८ हैं । संसद् सचिवाल में कार्यकर्ता कर्मचारी तथा मर्यादापालकों की संख्या २०० से अधिक है । आज १७५ प्रतिनिधिसभा सदस्य, ३३ राष्ट्रीयसभा सदस्य और मर्यदापालक तथा कर्मचारी २२९ से स्वाब संकलन किया गया है । बांकी लोगों की स्वाब संकलन कल शुक्रबार सुबह ८ बजे लिया जा रहा है । संकलित स्वाब का रिपोर्ट शाम ४ बजे बजट अधिवेशन शुरु होने से पहले ही सार्वजनिक की जाएगी ।
संकलित स्वाब को राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला टेकु भेज दिया गया है । कहा गया है कि अगर किसी में कोरोना वायरस पोजेटिभ रिपोर्ट आएगी तो उसको अधिवेशन में सहभागिता नहीं मिलेगी, निगेटिभ रिपोर्टवाले ही संसद् भवन प्रवेश कर सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *