Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम आन्दोलन की तैयारी में हैः उपेन्द्र यादव

 

काठमांडू, ७ फरवरी । मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि मधेशी जनअधिकार फोरम नेपाल लगायत कुछ दल आन्दोलन करने की तैयारी में जुट रहे है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि जल्द ही एक अलग मोर्चा निर्माण करके आन्दोलन की शुरुआत हो जाएगी । बुधबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष यादव ने दावा किया है ।
हाल जारी प्रतिपक्षी और सत्ताधारी दोनों दलों का आन्दोलन सत्ता केन्द्रित होने का दावा करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– इसके विरुद्ध हम लोगों जल्द ही अलग मोर्चा निर्माण करके आन्दोलन को शुरुआत करने जा रहे है । हमारा आन्दोलन निष्पक्ष निर्वाचन के लिए होगा । उनका यह भी कहना था कि राजनीतिक निकास के लिए जल्द ही स्वतन्त्र व्यक्ति के नेतृत्व में चुनावी सरकार बनना चाहिए ।
एक अलग प्रशंग में अध्यक्ष यादव ने बताया कि एमाओवादी अपने को सुधार करके लोकतान्त्रिक रास्ते में आनेवाले नहीं है । उन्होंने कहा– संसार में कही भी माओवादी सुधार कर नहीं आयो है, अगर नेपाल में ऐसा हो तो आश्चर्य हो जाएगा ।
इसी कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रिय मधेस समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शरतसिंह भण्डारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के बर्हिगमन और नये स्वतन्त्र चुनावी सरकार निर्माण वर्तमान आवश्यकता है । इसके लिए स्वतन्त्र व्यक्ति ही उपयुक्त हो सकता है, क्योंकि नेपाल में प्रमुख राजनीतिक दल असफल सिद्ध हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *