Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित

 

बलूचिस्तान के वित्त मंत्री जहूर बुलेदी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। बुलेदी इस प्रांत के पहले राजनेता हैं जिनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि उनमें लक्षण नहीं दिखे और वह सेल्फ क्वारंटीन में हैं।

बुलेदी ने ट्वीट किया, ‘मैं सभी मित्रों, साथियों और समर्थकों का आभारी हूं जिन्होंने मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेरे स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। मैं चिकित्सकों के निर्देशों के मुताबिक सेल्फ क्वारंटीन में हूं… सभी को शुक्रिया।’
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुलेदी बलोचिस्तान के पहले मंत्री हैं जिनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पाकिस्तान की विधानसभा के स्पीकर असद कैसर भी एक मई को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
वहीं, सिंध प्रांत के शिक्षा मंत्री सईद गनी पहले मंत्री थे जो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके संक्रमण का पता मार्च के अंत में चला था। गनी भी एसिम्टोमैटिक (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखते) मरीज थे और अब ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढें   पार्टी को समयानुकूल बनाने, संगठन सुदृढीकरण और देश की समृद्धि के लिए नवनिर्वाचित जिम्मेदारी को ईमानदारीपूर्वक निर्वाह करुँगा– नवनिर्वाचित महामंत्री उदयशमशेर राणा

सिंध प्रांत के राज्यपाल इमरान इस्माइल की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान की पिछले महीने जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पाकिस्तान में अभी  कोरोना वायरस के कुल 35,788 मामले सामने आ चुके हैं और 770 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com