Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हम लोग दरिद्र नेपाल और दुःखी नेपाली में रुपान्तरण हो रहे हैंः नेतृ यादव

 

काठमांडू, १८ मई । जनता समाजवादी पार्टी के नेतृ तथा सांसद् रेणु यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस द्वारा सिर्जित परिस्थिति के कारण नेपाल आर्थिक रुपमें कमजोर होने की संभावना है । सोमबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक में सरकार द्वारा पेश नीति तथा कार्यक्रम ऊपर चर्चा करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सांसद् यादव ने कहा कि सरकार की नारा ‘समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली है, लेकिन परिस्थिति ऐसी बन रही है कि उक्त नारा दरिद्र नेपाल और दुःखी नेपाली में रुपान्तरण होने की संभावना है । उनका कहना है कि आज देश रेमिट्यान्स के बल पर चल रहा है, ४० लाख नेपाली विदेश में हैं और वे वार्षिक १० खर्ब रेमिट्यान्स भेजते हैं, अब रेमिट्यान्स आने की संभावना नहीं है । सांसद् यादव ने कहा कि विदेश में बरोजगार पड़े नेपाली मजदूर नेपाल वापस होनेवाले हैं और उन लोगों के लिए आवश्यक रोजगारी और व्यवस्थापन के बारे में सरकार अभी तक मौन है ।
सांसद् यादव ने कहा कि ऋण लेकर देश चलाने के लिए भी अब विश्व बैंक से ऋण मिलने की संभावना भी नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल में सिर्जित आर्थिक संकट को समाधान करने के लिए आनेवाले दिनों में कृषि को प्राथमिकता देनी चाहिए । यादव का मानना है कि विदेश से नेपाल ओनवाले लोग कृषि पर ही निर्भर होनेवाले हैं । इसीलिए सरकारी नीति तथा कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता में रखने के लिए उन्होंने सरकार से अग्रह किया ।
लेकिन सांसद् यादव को यह मानना है कि सरकार द्वारा पेश नीति तथा कार्यक्रम संघीयता की भावना विपरित है । उन्होंने आगे कहा– ‘नीति तथा कार्यक्रम लिखते वक्त देश संघीयता में जा चुका है, यह बात लिखनेवालों ने भुला दिया है । लिखनेवाले समझने लगे कि आज भी रिमोट–कन्ट्रोल हमारे हाथ में है, मै जो करुंगा वही होगा ।’ उनका मानना है कि स्थानीय और प्रदेश की बात स्थानीय और प्रदेश स्तर में ही होना चाहिए था, लेकिन संघीय सरकार ने संघीयता को असफल बनाने के लिए स्थानीय स्तरकी कार्यक्रम नीति तथा कार्यक्रम में रख लिया है ।
कोरोना संकट पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कोरोनासे मरने के बाद नेपाल में कोरोना की पुष्टी हो रही है, जो विश्व में अन्य देश में नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘नेपाल मात्र ऐसा एक देश है, जहां कोरोना से मरने के बाद कोरोना संक्रमण पुष्टी हुई है, यह विश्व इतिहास के लिए नयी बात है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *