Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नरैनापुर गांवपालिका अनिश्चितकाल के लिए शील

 

बाँके १९ मई । बाँके जिला स्थित नरैनापुर गांवपालिका को स्थानीय प्रशासन ने अनिश्चितकाल के लिए शील किया है । आइतबार एक ही दिन गांवपालिका में ५९ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाए जाने के कारण सोमबार सम्पन्न जिला सुरक्षा समिति बैठक ने यह निर्णय किया है । नरैनापुर को खतरापूर्ण क्षेत्र घोषणा करते हुए प्रशासन ने कहा है कि दूसरा निर्णय ना होने तक गांवपालिका को पूर्ण रुप में शील किया जाता है ।
बाँके जिला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी दीर्घराज उपाध्याय ने कहा है कि संक्रमण को न्यूनीकरण करने के लिए अत्यावश्यक काम के अलवा गांवपालिका के अन्दर सम्पूर्ण रुप में आवत–जावत को बंद किया गया है । इसके लिए गांवपालिका के भीतर अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मी परिचालन की गई है । स्मरणीय है, नरैनापुर में अभी तक ६८ लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है और उन लोगों में से एक २५ वर्षीय युवा की मृत्यु भी हो चुकी है ।
नरैनापुर गांव बाँके जिला सदरमुकाम नेपालगंज से ३५ किलोमिटर की दूरी में है, जो भारतीय सीमा से सटा हुआ है और यहां ६ वडा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *