Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घर जाने के लिए भक्तपुर से पांव–पैदल साँगा पहुँचे १४५ भारतीय मजदूर को पुलिस ने रोक लिया

 

काठमांडू, २२ मई । भक्तपुर स्थिति विभिन्न ईट्टा–भट्टा में कार्यरत भारतीय मजदूर (बिहार निवासी) घर जाने के लिए शुक्रबार सुबह (४ बजे) काभ्रे जिला स्थित सीमा क्षेत्र साँगा पहुँच गए थे, उन लोगों को नेपाल पुलिस ने पुनः भक्तपुर की ओर ही वापस कर दिया है । पुलिस ने कहा है कि वे लोग भक्तपुर स्थित कुमारी इट्टा उद्योग और चाँगुनारायण इट्टा उद्योग में कार्यरत मजदूर है, जो अधिकांशतः भारत (बिहार) के स्थायी निवासी है । इसतरह घर जाने के लिए निकले हुए मजदूरों की संख्या १४५ है ।
कोरोना वायरस रोकथाम और नियन्त्रण के लिए सरकार ने लकडाउन घोषणा किया है, किसी को भी एक जगह से दूसरी जगह में जाने के लिए प्रतिबंद्ध किया है । ऐसी अवस्था में वे लोग वीपी राजमार्ग होते हुए पैदल ही घर जाने के लिए साँगा तक पहुँ गए थे । भक्तपुर–काभ्रे सीमा नाका में परिचालित नेपाल पुलिस के सहायक निरीक्षक (सई) हरिशरण बस्नेत का कहना है कि वे लोग को पहले जहां रह रहे थे, वही भेज दिया गया है ।
पुलिस ने कहा है वे लोग पैदल आए थे, लेकिन पुलिस ने संंबंधी इट्टा उद्योग से ४ गाडी (ट्रक) मंगवाकर पुनः कार्यस्थल में भी भेज दिया है । इधर मजदूरों का कहना है कि लकडाउन की समयावधि बढ़ती जा रही है, रहने और खाने के लिए दिक्कत है । उन लोगों ने कहा है कि रहने और खाने के लिए इट्टा–भट्टा मालिक से हफ्ता में ६०० रुपैयां मिलती है, जो पर्याप्त नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *