Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार के मुख्यमंत्री ने क्वॉरेंटाइन केन्द्रों का किया डिजिटल निरीक्षण, प्रवासियों से किया संवाद !

 

राजेश शर्मा, अररिया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न क्वॉरेंटाइन केंद्रों का किया अवलोकन एवं निरीक्षण । केन्द्र में रह रहे प्रवासियों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री। क्वॉरेंटाइन केंद्रों पर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी । डिजिटल माध्यम से पूरे क्वॉरेंटाइन केंद्र का किया मुआयना । क्वॉरेंटाइन केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों के रहने की व्यवस्था एवं केन्द्रों की साफ-सफाई का मुख्यमंत्री ने बारीकी से लिया अवलोकन ।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

क्वॉरेंटाइन केन्द्रों में रह रहे लोगों से मुख्यमंत्री ने की अपील, की सभी को क्वॉरेंटाइन में रहना जरूरी है । यही सभी लोगों के हित में है । सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । कोरोना से बचाव का यही है प्रभावी उपाय है । मुख्यमंत्री का निर्देश – सभी को बिहार में ही दिया जाएगा काम । इच्छुक लोगों के बनाए जॉब कार्ड। सभी को उनके स्किल के अनुरूप उपलब्ध कराएं रोजगार। श्रमिकों के स्किल के अनुरूप । नए उद्योगों को दें बढ़ावा । पेवर ब्लॉक उद्योग की बिहार में है असीम संभावनाएं।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

जल-जीवन-हरियाली, हर घर पक्की गली-नाली एवं अन्य योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में पेवर ब्लॉक का करें इस्तेमाल । जीविका से भी जोड़कर महिलाओं को दिलाएं रोजगार । मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से कहा कि बिहार में ही रहिए । अपने श्रमबल एवं स्किल का यही उपयोग कीजिए । आप सभी लोग बिहार के विकास में भागीदारी बने । क्वॉरेंटाइन केन्द्रों में रह रहे, प्रवासियों ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर की गयी व्यवस्थाओं को सराहा । सभी ने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और वे लोग अब बिहार में ही रह कर काम करना चाहते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com