३६ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही संक्रमितों की संख्या ५८४
१० जेठ, काठमाडौं ।
३६ और लोगों में कोरोना संक्रमण दिखने के बाद संक्रमितों की संख्या ५८४ हो गई है । आज के मिले ३६ केस में सबसे अधिक बाँके के नरैनापुर का होने की जानकारी स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने दी है ।
बाँके मे २७, बैतडी में ४ , बर्दिया में १ , झापा में १ और सुर्खेत में ३ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि होने की जानकारी मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने दी है ।


