Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि टिभी से  प्रसारण होने वाला ‘कोरोना बिर्साउने गफगाफ’ कार्यक्रम विवादित होने के बाद बंद

 

कृषि टिभी से  प्रसारण होने वाला ‘कोरोना बिर्साउने गफगाफ’ कार्यक्रम विवादित होने के बाद बंद कर दिया गया है ।  इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताते हुए प्रदेश-२ सरकार ने संघीय सरकार को पत्राचार किया था ।

कार्यक्रम का गत १ जेठ में प्रसारित एपिसोड विवादित हुआ था । उक्त एपिसोड में गोमा पाण्डे होस्ट के रुप में और सूर्य भण्डारी मधेशी चरित्र में प्रस्तुत हुए थे । इसी क्रम में हुए संवादों पर जिसमें मधेशी समुदाय की भावनाओं को आहत किया गया था  प्रदेश २ के महान्यायधिवक्ता कार्यालय ने संघीय सरकार को पत्र भेजा था ।

यह भी पढें   सर्जियो गोर का तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण

कृषि टिभी की कार्यकारी निर्देशक लक्ष्मी चौधरी ने विवाद उत्पन्न होने के बाद कार्यक्रम का प्रसारण बन्द करने की जानकारी दी है साथ ही कार्यक्रम की सञ्चालक गोमा पाण्डे को सचेत कराया गया।

निर्देशक चौधरी ने कहा कि ‘कार्यक्रम सञ्चालिका द्वारा शब्द चयन में गल्ती हमने भी महसूस किया था इसलिए हमलोगों ने पहले ही कारवाही शुरु कर दी थी । ’

चौधरी के निर्देशनअनुसार  गोमा ने क्षमायाचना कर लिया था। कार्यक्रम को युट्युब से भी हटा दिया गया था । पर, तब तक क्लिप्स  डाउनलोड कर के भाइरल बन चुका था। प्रेस काउन्सील में शिकायत होने पर फिर प्रदेश-२ की सरकार ने भी इसपर आपत्ति जताई थी । उसके बाद प्रस्तोता को निलम्बन करने का निर्णय लेने की बात चौधरी ने कही।

यह भी पढें   भीष्मराज आङदेम्बे बनेंगे कांग्रेस संसदीय दल के नेता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *