Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडोनेशिया के मंत्री ने कहा, पत्नी की तरह है कोरोना साथ जीना सीख जाएँगे

 

इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री मोहम्मद महफुद कोरोना वायरस को लेकर दिए गए अपने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। महिला समूहों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सुरक्षा मंत्री मोहम्मद महफुद के बयान को मजाक उड़ाने जैसा करार दिया। दरअसल, पिछले हफ्ते मोहम्मद महफुद एक स्थानीय यूनिवर्सिटी के लोगों को ऑनलाइन एड्रेस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के संबंध में कहा कि क्या हम हमेशा के लिए ठहर  जाएंगे?

यह भी पढें   आईपीएल २०२६ : गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु दूसरी बार विजेता बना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री ने मंगलवार को कहा है कि हम अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थिति को अपने तरीके से एडजस्ट कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि दूसरे दिन मुझे अपने सहोयगी से एक मीम्स मिली…जिसमें लिखा था कोरोना आपकी पत्नी की तरह है। शुरू में आपने इसे नियंत्रित करने की कोशिश की थी, तब आपको एहसास होता है कि आप कुछ नहीं कर सकते हैं, फिर आप इसके साथ जीना सीख जाते हैं। इंडोनेशिया मंत्री अपने इस कमेंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

यह भी पढें   आईपीएल २०२६ : गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु दूसरी बार विजेता बना

इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री के इस बयान पर वहां की महिला एकल समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डिंडा निसा रूरा ने एक बयान में कहा है कि ये न केवल कोविड-19 महामारी समस्या को हल करने के लिए सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है, बल्कि सार्वजनिक अधिकारियों की सेक्सिस्ट और गलत मानसिकता को भी दर्शाता है। फिलहाल महफुद की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश में बढ़ते कोरोनो वायरस संक्रमण को देखते हुए इंडोनेशिया में लगभग 340,000 सैनिकों की तैनाती की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *