Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व बैंक ने नेपाल को दिया १० करोड डलर ऋण

 
३ जून, काठमांडू । विश्व बैंक ने नेपाला को १० करोड डलर ऋण दिया है । नेपाल के विद्युतीय क्षेत्र के पुनरुत्थान के लिये विश्व बैंक ने उक्त  ऋण दिया है ।
विश्व बैंक ने बताया कि नेपाल सरकार के नीतिगत तथा संस्थागत सुधार और नेपाल विद्युत प्राधिकरण के वित्तीय अवस्था सुधार के लिये विश्व बैंक ने यह तीन विकास ऋण सहयोग मध्ये दूसरे चरण का ऋण सहयोग किया है ।
विश्व बैंक का नेपाल प्रबन्धक फरिस हदद जर्भोस ने बताया कि संकट के समय में नेपाल के विद्युतीय क्षेत्र में सुधार करना महत्वपूर्ण है ।
उन्होंने बताया कि सरकार के विश्वसनीय, गुणस्तरीय, सर्वसुलभ तथा अखण्ड विद्युत क्षेत्र का विकास कर गरिबी निवारण तथा समृद्धि के लिये जलविद्युत क्षेत्र में लगानी ओर सहयोग बढाने की रणनीति को बैंक प्राथमिकता देगी ।
बैंक ने उल्लेख करते हुये कहा कि कोरोना के कारण अभी विद्युत का मांग घटा है । निर्माण सामाग्री ढुवानी की आभाव से काम में अवरोध हुआ है और नगद प्रवाह में भी समस्या हुयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *