Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुवा–खाल से गिरफ्तार ८ व्यवसायियों को ५ दिन हिरासत में रखने के लिए अनुमति

 

काठमांडू, २ जून । लकडाउन की समयावधि में होटल में जमा होरक जुवा खेलनेवाले नेपाल के उच्च व्यापारिक घराने के साथ संबंद्ध ८ व्यापारियों को जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने ५ दिन हिरासत में रख कर अनुसंधान करने के लिए काठमांडू पुलिस को अनुमती दी है । कमलादी स्थित गगौंर बुटिक होटल से उन लोगों को सोमबार रात में पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।
गिरफ्तार व्यापारियों के विरुद्ध मुलुकी अपराध संहिता जुवा संबंधी कसुर में अनुसंधान के लिए हिरासत में रखने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन कार्यालय से अनुमति मांग लिया था । सोमबार रात पुलिस ने रामचन्द्र संघाई, अशोक अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, नन्द शर्मा, विमल खेतान, विमल अजुवा और निक्की जोगाई को गिरफ्तार किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *