Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

समय आ गया है बस अब सम्भल जा : नरेश सिंह नयाल

 

क्या हो रहा है……

न जाने क्यों!
पर लगता है
वो आज खफ़ा है
अपने किए पर ही
शायद वो शर्मिन्दा है,

सोचता होगा मैंने इंसान रचा था
उसमें मानवता भरी थी
एक दूसरे के लिए ममता का
आदर का भाव भरा था
पर कहाँ है वो
किधर खो गया है
बार-बार उसे जब
रह-रहकर ये ख्याल आया होगा
तब उसने ये विनाशक
रूप धरा पर लिया होगा,

पर हमने भी तो
कसर कहाँ कुछ छोड़ी है
प्रकृति का दोहन किया
अपनी इच्छाओं के लिए
स्वार्थ में लिप्त होकर
पहाड़ों का कद छोटा किया
मन तब भी कहाँ माना
फिर हमने नदियों के जल पर
अपनी बेरबम निगाहें डाली
चैन की रेत पर पसरी थी
पसरा करती थी नदियां
हमने रेत ही हटा डाली,

यह भी पढें   पार्टी के भीतर समस्या है इसे बाहर नहीं आने दें – ओली

इतना भी शायद वो सह लेता
अदृश्य असीम है माफ कर देता
फिर हमने उसके ही रूपों को
अपनी ईर्ष्या का कारण बनाया
धर्म और जाति के नाम पर
आपस में ही रंज फैलाया,

अब सब हदें पार कर
उसने मूक के जीवन को
और उसके भीतर पल रहे
जीवन को भी नष्ट किया
क्रूरता की हद हुई
अपने खेल के खातिर
उस बेजुबान के जीवन के
खेल से ही खिलवाड़ किया,

यह भी पढें   प्रधानमंत्री को सदन में आकर जवाब देने की मांग जायज है – सभामुख डी पी अर्याल

अब भला कहो
कैसे वो चुप रहता
बताओ और कितना सहता
अब बारी उसकी थी
मानव पर भारी पड़ा
जग में महामारी का दंश
अपने चरम पर जाने लगा
फिर न संभला इंसान तो
तेज़ हवाओं का तूफान आया
कहीं पानी से तर-ब-तर
कहीं गर्मी की मार पड़ी
किसी को लहरों ने झकझोरा
कहीं आग ने उग्र रूप लिया,

सबक तो सिखाना ही था
क्योंकि ये अब भी कहाँ सुधरा
चार दिन निहारता है
वाह-वाह करके मात्र
पुनः गर्त में डाल देता है
औकात भूल जाता है
फिर टक्कर लेना चाहता है
यों ही हर बार बस
व्यर्थ प्रयास करता ही रहता है
अहम को अपने
औंधे मुँह गिरने तक
न जाने क्यों ये
आजमाइश करता रहता है,

यह भी पढें   विदेशी विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों को विनियमित करने के लिए नई नियमावली लाने की तैयारी

वक्त है सुधर जा
जरा सा सम्भल जा
परिधि में रह अपनी
मर्यादा की हदों को जान
बची है जो मानवता जरा भी
उसी को प्रयोग में ला
वरना वो दिन भी दूर नहीं
सफाया होगा मानव जाति का भी
इशारा समझ
रौब छोड़कर सौम्य बन
और मानवता को ही
अपने हर कर्म में
अब तू शामिल कर
समय आ गया है
बस अब सम्भल जा।

नरेश सिंह नयाल(पी ई आई)
आदर्श विद्यालय
एन आई ई पी वी डी, देहरादून
उत्तराखंड

..

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “समय आ गया है बस अब सम्भल जा : नरेश सिंह नयाल

  1. Thanks a lot for publishing my piece of writing in your esteemed magazine.
    Regards
    Naresh Singh Nayal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *