Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जहाँ चाह है, वहाँ राह है : चाँदनी अग्रवाल

 

जहाँ चाह है, वहाँ राह है

सफलता की राहे नही होती आसान,
मजबूत इरादोसे लेनी हाेगी उडान,
कर गुजरने का हो जज्वा,बन् जाती है राहे,
मिलती है मंजिल अगर दिल ये चाहे।।

आसमान मे चमकते सुरजको देखो,
साँझ मे सुरज की गति और सुबहका तेज देखो,
मायुस ना होना अगर करना पडे इन्तजार
बना लक्ष्यको निसाना, बुलन्द कर विश्वास।।

धूप और बारीश सहते वृक्षको देखो,
परिश्रमका जुनुन तुम पंछियों से सीखाे,
बढाए जा कदम ,ना हो तु अधीर,
गर हो उचे मन्सुबे, बदलती है हाथो की लकीर।।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप - २ बार का विश्व विजेता फ्रांस को हराकर स्पेन ने किया फाइनल में प्रवेश

हौसलो के आगे तु पर्दा ना डाल,
चलता रह तु, बना संघर्षोकाे ढाल,
रास्तोमे आए तुफान, या फिर हो काँटे,
जहाँ होती है चाह, वहीं बनती है राहें

चाँदनी अग्रवाल, विरतामोड

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *