Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार दुर्घटनाग्रस्त, बोरिस सुरक्षित

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार बुधवार को लंदन में संसद के बाहर उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब एक प्रदर्शनकारी उनके काफिले की ओर अचानक दौड़ पड़ा। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने पुष्टि की कि उनके सुरक्षा काफिले में शामिल कारें पार्लियामेंट स्क्वायर के पास टक्करा गईं।

पुलिस ने एक बयान में कहा, पुलिस के कुछ वाहन सुरक्षा काफिले का हिस्सा थे। एक व्यक्ति सड़क पर वाहन के पास आ गया, जिससे वाहन अचानक रुक गए। अचानक रुकने के कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन आज से शुरु, उद्घाटन सभापति लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन करेंगे

यह घटना 55 वर्षीय जॉनसन के साप्ताहिक प्रधानमंत्री के सवाल (पीएमक्यू) सत्र कार्यक्रम के पश्चात हाउस ऑफ कॉमन्स से निकलने के तुरंत बाद हुई। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुई हैं। प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक ने उनकी सिल्वर जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी, जब उनके चालक ने काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर ब्रेक लगाया। टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई।

यह भी पढें   मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब पता चल रहा है कि क्या हुआ। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। कुर्द कार्यकर्ता माने जाने वाले उस प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *