Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक के शाखा प्रबंधक प्रहरी हिरासत में

 

नेपालगन्ज ।

सरकारी कागज का दुरुपयोग करते हुए ऋण प्रवाह करने के प्रकरण में बाँके प्रहरी ने राष्ट्रिय वाणिज्य बैंक त्रिभुवन चोक के शाखा प्रबन्धक ललितबहादुर शाही को हिरासत में लिया है ।

रु एक करोड २५ लाख ऋण प्रकरण सुनचाँदी व्यवसायी रिजवान अहमद जसगढ के मुद्दा अनुसन्धान के क्रम में प्रबन्धक शाही को शुक्रबार हिरासत में लेने की जानककारी बाँके के प्रहरी उपरीक्षक ओमबहादुर राना ने दी है । उनके अनुसार प्रबन्धक शाही को अनुसन्धान के लिए  शुक्रबार ही जिला अदालत से समय अवधि बढा कर प्रहरी  घटना के विषय में अनुसन्धान शुरु कर चुकी है ।

यह भी पढें   केयू में सफलता के बाद अब टीयू की बारी: प्रो. भोला थापा के सामने नेपाल के सबसे बड़े विश्वविद्यालय को बदलने की चुनौती

जग्गाधनी प्रमाणपत्र (लालपूर्जा), ट्रेस, नक्शा, कर चुकाने की रसीद, मालपोत कार्यालय और नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका के लेटरप्याड, हस्ताक्षर, छाप और प्रमुख का हस्ताक्षर समेत कर के बैंंक से ऋण लेने के अभियोग में नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका वडा नं ११ निवासी सुनचाँदी व्यवसायी जसगढ को जेठ २७ गते  हिरासत में लिया गया था ।

प्रहरी ने अनुसन्धान के क्रम में बैंक के प्रबन्धक शाही को पकडा है । बैंक के दूसरे कर्मचारी से भी बयान लेने काम जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed