प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के पक्ष में पोखरा में भी प्रदर्शन
पोखरा, ३ जुलाई । पोखरा में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के पक्ष में प्रदर्शन हुआ है । प्रदर्शनकारियों का दावा है कि भारतीय चलखेल के कारण प्रधानमन्त्री ओली को पद से हटाने की षडयन्त्र हुआ है । पोखरा स्थित मानव अधिकार चोक में इकठ्ठा होकर प्रदर्शन करनेवालों ने ‘भारतीय दलाल होसियार’ के नारे लगाए हैं ।
प्रदर्शन में सहभागी अधिकांश व्यक्ति युवा हैं । उन लोगों का कहना है कि ५ साल के लिए जनता ने केपीशर्मा ओलीको निर्वाचित किया है, आज षडयन्त्रपूर्वक उनको हटाने की कोशीश हो रही है । प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि नेपाल में केपीशर्मा ओली संकट में हैं, भारतीय मीडिया में खुशहाली मनाया जा रहा है, इसीलिए भारतीय योजना अनुसार ही उनको हटाने की षडयन्त्र हो रहा है ।
स्मरणीय है, काठमांडू और झापा में भी ओली के पक्ष में प्रदर्शन हुआ है ।

