७४० नयाँ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, कूल संक्रमितों की संख्या १५२५९
काठमांडू, ३ जुलाई । नेपाल में पिछले २४ घंटों में ७४० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । इसमें महिलाओं की संख्या १२४ और पुरुष की संख्या ६०६ है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १५२५९ पहुँच गई है । इसीतरह कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस होनेवालों की कूल संख्या ६१४३ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार अभी तक प्रदेश नं. १ में ६७४, प्रदेश नं. २ में ३९९५, बागमती प्रदेश में ५००७, गण्डकी प्रदेश में १११८,प प्रदेश नं. ५ में ५३९१, कर्णाली प्रदेश में १५३९ और सदूरपश्चिम प्रदेश में ३५३५ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है । पिछले २४ घंटों में सबसे अधिक अछाम में ११० व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।

