Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में कोरोना परीक्षण को तीव्रता देने की तैयारी

 

वीरगंज, ३ जुलाई । वीरगंज महानगरपालिका ने कोरोना वायरस परीक्षण को तीव्रता देने को ठान ली है । परीक्षण के लिए आवश्यक पीसीआर कीट, रिएजेन्ट कीट और भीटीएम कीट वीरगंज आ गया है ।
वीरगंज महानगरपालिका के प्रमुख विजय कुमार सराबगी के अनुसार महानगरपालिका की करीब ५६ लाख रुपैयों की लागत में २ हजार पीसीआर कीट, २ हजार रीएजेन्ट कीट और २० हजार भीटीएम कीट लाया गया है । परीक्षण कार्य संचालन के लिए महानगर ने नेपाली सेना और नेशनल मेडिकल कॉलेज से जनशक्ति मांग किया है ।
महानगरपालिका ने कहा है कि वीरगंज में १ घर से १ व्यक्ति में कोरोना परीक्षण किया जाएगा । उसके बाद वीरगंज में कीराए में रहनेवाले और व्यापार–व्यसाय करनेवालों के बीच में भी परीक्षण किया जाएगा । मेयर सराबगी का कहना है कि वीरगंज निवासी २० प्रतिशत नागरिकों की स्वाब परीक्षण के लिए आवश्यक सामाग्री का इन्तजाम हो चुका है ।
उन्होंने यह भी कहा है कि परीक्षण क्षमता अनुसार दैनिक १ हजार ५ सौ व्यक्तियों की कोरोना परीक्षण की जाएगी, इसतरह ही काम आगे बढ़ेगा तो लग–भग एक–डेढ महीना के अन्दर परीक्षण का काम खत्तम कर संक्रमितों को आइसोलेट की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *