Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व विधायक जाकिर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

 

शनिवार को अचानक अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक जाकिर हुसैन खान की तबीयत बिगड़ गई । आनन—फानन में उन्हें स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व विधायक को हाई सुगर, हाई बीपी सहित सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पूर्व विधायक को तुरंत ऑक्सीजन लगाया गया तथा जांच व इलाज शुरू की गई । पूर्व विधायक के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी । शुभचिंतकों में विधायक के सभी भाई वह परिजनों के अलावा भोला शंकर तिवारी, राजू राय ,तपन तिवारी, लोजपा नेता सुनील झा, भाजपा नेता दिलीप मेहता, अरुण मेहता, राजद नेता मनोज विश्वास ,सुरेश पासवान ,बेलाल अली ,कांग्रेस नेताओं में शाद अहमद, करण कुमार पप्पू, इरशाद सिद्धकी, मुमताज शेख, समाजसेवी वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, रामजी सिंह, देवानंद दास, गजाधर गुप्ता, शमीम अहमद सहित बड़ी संख्या में सभी दल के लोग अस्पताल में जमे रहे । वहीं अस्पताल के चिकित्सक के अलावा डॉ हरि किशोर सिंह,डॉ अतहर आदि भी अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली । इधर अस्पताल के डी एस डॉक्टर रेशमा अली ने बताया कि पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी थी। इलाज किया जा रहा है। डीएस ने कहा कि पूर्व विधायक की तबीयत में काफी सुधार हो रहा है। उनका स्वैब और कोविड—19 सैंपल भी भेजा गया था जो निगेटिव निकला है । डीएस ने कहा कि ट्रू नेट टेस्ट कोविड 19 निगेटिव निकला है। वहीं पूर्व विधायक के अनुज अनवर राज ने बताया कि तबीयत में काफी सुधार हुआ है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ दिख रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com