प्रदेश २ के सामाजिक विकास मन्त्रालय के तीन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण पुष्टि
जनकपुरधाम ।
प्रदेश २ के सामाजिक विकास मन्त्रालय के तीन कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है।
मन्त्रालय के स्टोर किपर, सवारी चालक और एक कार्यालय सहयोगी में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।
सवारी चालक ३५ वर्षीय पुरुष, स्टोर किपर ५० वर्षीय पुरुष और कार्यालय सहयोगी २५ वर्षीय पुरुष में संक्रमण पुष्टि होने की जानकारी मन्त्री के नीजि सचिवालय ने दी है ।
प्रदेश के स्वास्थ्य निर्देशनालय के सह-निर्देशक विजय झा ने मन्त्रालय के तीन कर्मचारी में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि मन्त्रालय के २२ लोगों के स्वाब संकलन जाँच करने पर तीन लोग में पोजेटिभ दिखा है ।
पोजेटिभ तीनों को आइसोलेसन में भेजा जा चुका है ।


