Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली बालकथा कोइली घूरि आउ का विमोचन ।

 

koiliजनकपुर ,२ चैत्र,युकैलास दास । युवा पत्रकार सुजित कुमार झा द्वारा लिखित बालकथा संग्रह ‘कोइली घूरि आउ’ को एक समारोह बीच महोत्तरी के जलेश्वर मे शुक्रवार को विमोचन किया गया  ।
फिडा इन्टरनेशन नेपाल के निर्देशक पाइभी लेपानेन और एमनेष्टी इन्टरनेशन नेपाल के अध्यक्ष शम्भु ठाकुर ने संयुक्त रुप मे विमोचन किया है ।
आफन्त नेपाल द्वारा प्रकाशित ‘कोइली घूरि आउ’ बालकथा संग्रह मे २७ बालकथा समावेश किया गया है ।
आफन्त नेपाल के उपाध्यक्ष प्रदीप यादव के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ विमोचन समारोह मे वक्ताओं ने मैथिली के विकास के लिए बाल्यवस्था से भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है और इस लिए मैथिली बालकथा संग्रह कोइली घूरि आउ एक नयाँ उर्जा प्रदान करेगी । वैसे अभी तक के इतिहास मे ये दुसरी बालकथा संग्रह है । भाषा के विकास से ही स्थानीय विकास सम्भव है और इसके लिए मैथिली विकास को रोजगारी से जोडना होगा बताया ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल संबंधों में मधेस: पीएम बालेन्द्र शाह के दौरे से पहले एक अहम लेकिन अनदेखा मुद्दा

कार्यक्रम के  प्रमुख अतिथि लेपानेन ने कही बालकथा वास्तव मे लिखना बहुत कठिन है लेकिन मैथिली बालकथा जो सुजीत जी ने लिखी है वो प्रशंसनीय है । उन्होने एक कथा प्रस्तुत करते हुए कही कि बालकथा से बालबालिका को मानिसक विकास होता है और मातृभाषा मे लिखी गई बालकथा कोईली घूरि आउ एक नयाँ सोच एवं विचार आवश्य लाएगा ।
koili2पुस्तक के लेखक सुजीत कुमार झा ने इस पुस्तक मे बाल मनोविज्ञान का ध्यान मे रखते हुए लिखने का प्रयास कीया है । खास कर छोटे छोटे बालबालिका को पशु पक्षी और जनावर के माध्यम से कुछ सिख मिले इस लिए इस पुस्तक मे प्रायः सभी पात्र पशुपक्षी और जानवर से प्रस्तुत किया बताया है ।
कार्यक्रम मे इमनेष्टी इन्टर नेशनल नेपाल के अध्यक्ष शम्भु ठाकुर, बरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र विमल, बरिष्ठ प्रहरी उपरीक्षक शिव लामिछने, नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष राम अशिष यादव, महोत्तरी के अध्यक्ष हरि प्रसाद मण्डल, नागरिक समाज के अगुवा अमर चन्द्र अनिल, मनोज मुक्ति, राजेश कर्ण बजरंग नेपाली, युवा संघ नेपाल धनुषा के अध्यक्ष राज कुमार यादव, विजय दत्त सहित कइ व्यक्तियों ने इस पुस्तक की समिक्षा किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com