Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान में बड़ा धमाका, पांच लोगों की मौत

 

काबुल, एएनआइ।

 

फाइल फोटो

अफगानिस्तान के घोर राज्य में बड़ा धमाका हो गया है। यह धमाका राज्य के दावलत यार जिले के सड़क किनार एक खदान में हुआ है। धमाके से एक गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को भी एक बड़ा धमाका हुआ था। इस धमाके में शिक्षा मंत्रालय के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। कार में रखे गए विस्फोटक से शिक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक परिषद के निदेशक अब्दुल बाकी अमीन की इस धमाके में मौत हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *