Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुजारी श्रीराम साह की हत्या पर विश्व हिन्दु महासंघ द्वारा सरकार का ध्यानाकर्षण

 
भाद्र ३ गते रौतहट जिलाके नारायण न.पा. २ स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी श्रीराम साह की अज्ञात समूहद्वारा हत्या के दुःखद घटना से विश्व हिन्दु महासंघ मर्माहत हुआ है।  साधु, सन्त, पण्डित और पूजारियों की हत्या जैसे जघन्य अपराध में लिप्त अपराधियों का पता लगा पीडित को न्याय देने की माँग नेपाली धार्मिक समाज बारम्बार  नेपाल सरकार से माग करती आ रही हैं । इस विषय पर अध्यक्ष अस्मिता भण्डारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया कि पुजारी हत्या प्रकरण के ही सन्दर्भ को जोडकर गृहमन्त्रालय द्वारा शाखा अधिकृत प्रतीक राईद्वारा हस्ताक्षरित च.नं. ५४१, मिति २०७७/५/७ के पत्र सञ्चारमाध्यम मे सम्प्रेषित होने पर हमारा गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है और उक्त गैर-जिम्मेवार रवैए की हम घोर-निन्दा करते हैं ।
८४ प्रतिशत से अधिक हिन्दु धर्मावलम्बि की भावना में कुठाराघात करते हुए सम्पूर्ण हिन्दु ओमकार परिवार को चोटिल करनेवाले कु-कार्य  राज्य से ही सिर्जना होना सामाजिक सद्भाव और धार्मिक सहिष्णुता खलबलाने में मद्दत करना निश्चित है ।
तसर्थ  इस सम्बन्ध में गृहमन्त्री का स्पष्ट जवाफ सहित के सम्बोधन होना अत्यन्त जरुरी है, साथ ही सम्पूर्ण वैदिक सनातन हिन्दु धर्मावलम्बी, ॐकार परिवार एक जुट होकर आगे बढे, इस  परिस्थिति मे अपना धर्म, संस्कृति, परम्परा और राष्ट्रियता की हितों के लिए कटिबद्ध हो आगे बढने के लिए सम्पूर्ण ॐकार परिवार से हार्दिक अपील करते हैं । अतः अपराधियों को तत्काल सार्वजनिक कर पीडित परिवार को उचित क्षतिपूर्ति सहित न्याय की प्रत्याभूति दिलाने के लिए नेपाल सरकार से जोरदार माग करते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com