Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान के नए प्रधानमंत्री बने योशिहिदे सुगा

 

टोक्यो, एपी।

जापान की संसद ने बुधवार को नए प्रधानमंत्री के तौर पर योशिहिदे सुगा को चुन लिया है। करीब 8 सालों बाद सुगा देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए। संसद के निचले सदन ने वोट देकर इनका चुनाव किया जहां सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है। इसके पहले इस पद पर प्रधानमंत्री रहे शिंजो एबी  और उनके कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया। जापान में लंबे समय तक प्रधानमंत्री का पद संभालने में रिकॉर्ड कायम करने वाले शिंजो एबी पद संभालने वाले प्रधानमंत्री एबी ने अपने स्वास्थ्य कारणों से पिछले माह अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। बता दें कि चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा लंबे समय से एबी के दाहिने हाथ रहे। उन्हें सोमवार को गवर्निंग लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया प्रमुख चुना गया।

यह भी पढें   पेरु के दक्षिणी भाग में ६.७ तीव्रता का भूकंप

सुगा ने एबी की डिप्लोमैसी और आर्थिक नीतियों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि नए कैबिनेट में उन्हें कठिन परिश्रम करने वाले लोगों की जरूरत है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्री तारो आसो, विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी और ओलंपिक मंत्री साइको हाशिमोटो अपने पद पर बने रहेंगे। सुगा ने दूसरे देशों का दौरा काफी कम किया है और उनकी राजनयिक कुशलता के बारे में जानकारी नहीं है हालांकि उनसे इस बात की काफी उम्मीदें हैं कि वे एबी की प्राथमिकताओं को आगे ले जाएंगे। नए प्रधानमंत्री को चीन के साथ संबंधों समेत अनेकों चुनौतियों का सामना करना होगा।

यह भी पढें   भाद्र २३ गते प्रधानमंत्री देशवासियों के नाम संबोधन करें – रचना खतिवडा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com