Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुर्व महिला आयोग सदस्य धनेश्वरी चौधरी ने अपने जन्मोत्सव पर जेष्ठ नागरिको का किया सम्मान

 

हिमालिनी संवादाता रूपन्देही । रूपन्देही जिला रोहिणी गाउंपालिका वडा नम्बर 3 धकधई में राष्ट्रिय महिला आयोग के पुर्व सदस्य एवम् जनता समाजवादी पार्टी प्रदेश नम्बर 5 की उपाध्यक्ष धनेश्वरी चौधरी ने अपने जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 20 जेष्ठ नागरिको को ब्लेंकेट, टर्च लाईट एवम् खादा एवम् भोजन ग्रहण करा कर सम्मान किया । कार्यक्रम में पुर्व मन्त्री एवम् जनता समाजवादी पार्टी के केन्द्रिय सदस्य तथा 5 नम्बर प्रदेश ईन्चार्ज दान बहादुर चौधरी, प्रदेश सभा सदस्य सन्तोष पाण्डेय, केन्द्रिय सदस्य तथा जिल्ला ईन्चार्ज देवेन्द्र पाण्डेय,केन्द्रिय सदस्य महेन्द्र यादव, जनता समाजवादी पार्टी के विद्यार्थी संगठन के केन्द्रिय सदस्य विद्या यादव, युवा नेता योगेन्द्र चौधरी,जय प्रकाश यादव लगायत सैकडो वरिष्ठ नेता एवम् पदाधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता तिङ्गल प्रसाद चौधरी एवम् स्वागत ऋतुराज सिंह ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *