ओली–प्रचण्ड बीच बालुवाटार में आज भी चर्चा जारी
२८ सितम्बर, काठमांडू । मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन में सहमति के लिए लगातार चर्चा में जुटे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) का अध्यक्षद्धय केपी शर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’बीच आज भी चर्चा हुई है । सोमवार सुबह साढे ११ बजे अध्यक्ष प्रचण्ड ओली के साथ चर्चा के लिए बालुवाटार पहुंचे हैं ।
इससे पहले गुरुवार, शुक्रबार तथा रविवार के लगातार चर्चा के बाद भी ठोस सहमति नहीं हो पाई थी । विशेष रुप से मन्त्रीमण्डल पुनर्गठन के लिए अपनाये जाने वाला मापदण्ड के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वयबीच सहमति नहीं हो पाने के कारण मन्त्रीमण्डल गठन में देर हो रही है । मन्त्रीमण्डल पुनर्गठन के लिए ओली का कहना है कि कुछ पुराने मन्त्रियों को ही निरन्तरता मिलनी चाहिए परन्तु प्रचण्ड का कहना है कि दो वर्ष पूरा होने वाला को हंटाकर नयां को मौका देना चाहिए ।

