बेटी बलात्कार के आरोप में ३५ वर्षीय पिता गिरफ्तार
काठमांडू, २८ सितम्बर । बेटी बलात्कार के आरोप में धादिङ पुलिस ने एक पिता को गिरफ्तार किया है । घटना धादिङ जिला त्रिपुरासुन्दरी गांवपालिका की है । जिला पुलिस कार्यालय धादिङ के पुलिस प्रमुख एवं पुलिस उपरीक्षक रवीन्द्र रेग्मी के अनुसार स्थानीय उक ३५ वर्षीय पुरुष के ऊपर अपने ही बेटी के ऊपर बलात्कार करने का आरोप है ।
पीडित १४ वर्षीय किशोरी ने पुलिस को कहा है कि पिछली बार आश्वीन ८ गते उनके ऊपर बलात्कार हुआ है, उस दिन उनकी मां और भाई घर में नहीं थे । बालिका ने यह भी कहा है कि उनके ऊपर बारबार बलात्कार हुआ है ।
पीडित किशोरी के अनुसार उनकी मां को भी इसके बारे में जानकारी है, लेकिन मां चुप रहने के कारण वह भाग कर पुसि के पास पहुँच गई है । पुलिस ने कहा है कि पीडित किशोरी को जिला में संचालित सुरक्षित आवास गृह में रख कर घटना संबंधी अनुसंधान किया जा रहा है ।

