प्रदेश नं. २ प्रदेश लोकसेवा आयोग को कर्मचारी भर्ती के लिए स्वीकृति प्राप्त
जनकपुरधाम, २८ सितम्बर । प्रदेश नं. २ प्रदेश लोकसेवा आयोग को कर्मचारी भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है । सोमबार मधेश भवन में सम्पन्न प्रदेश मन्त्रिपरिषद् बैठक ने यह स्वीकृति दी है । प्रदेश सरकार ने कहा है कि संघीय ऐन के अनुसार ही प्रदेश में स्थायी कर्मचारी नियुक्ति के लिए अनुमती दी गई है ।
प्रथम चरण में प्राविधिक कर्मचारी भर्ती के लिए स्वीकृति दी गई है । प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं आन्तरिक मामिला तथा कानून मन्त्री ज्ञानेन्द्र कुमार यादव के अनुसार स्वास्थ्य और इन्जीनियरिङ सेवा ७वें तह के लिए आवश्यक प्राविधिक कर्मचारी भर्ती के लिए आयोग को स्वीकृति प्रदान की गई है ।

