अवैध रुप में नेपाल में संचालित भारती गाडी पुलिस नियन्त्रण में
वीरगंज, ३० सितम्बर । अवैध रुप में नेपाल में लाकर संचालन किए गए भारतीय नम्बर प्लेट की गाडी को पर्सा पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । पर्सा पुलिस को प्राप्त विशेष सूचना के आधार में परिचालित पुलिस ने भारतीय नम्बर प्लेट के स्कारिपियो और कार को नियन्त्रण मे लिया है । सूचना देनेवाले व्यक्ति ने कहा था कि भारतीय नम्बर प्लेट की गाडी अवैध रुप में नेपाल लाकर संचालन किया जा रहा है । सूचना देनेवाले व्यक्ति के सूचना के आधार पर परिचालित पुलिस ने गाडी को नियन्त्रण में लिया है ।
पुलिस स्रोत के अनुसार वीरगंज महानगरपालिका–१६ चालिसा फिट्टे सडकखण्ड से भारतीय नम्बर प्लेट द्यच्घज्ञव् घटडज्ञ नम्बर की एक कार और द्यच्ण्छएब् डद्धछट नम्बर की एक स्कारपियो मिला है । उल्लेखित गाडी की मूल्य अनुमानित ४० लाख है । पुलिस ने कहा है कि गाड़ी मिल जाने पर स्थानीयबासियों से गाडी के संबंध में सोधपूछ भी की गई । लेकिन कोई भी व्यक्ति गाडी को दावा करने के लिए नहीं आए । पुलिस को यह भी कहना है कि बरामद गाडी की आवश्यक कागजपत्र के साथ कोई भी व्यक्ति ना आने के कारण आवश्यक कारवाही के लिए गाडी को वीरगंज भन्सार कार्यालय भेज दिया गया है ।

